भोजपुर जिले के सन्देश रेफरल अस्पताल में नवनिर्मित रेस्टोरेंट कार्य में घोटाला
पटना/संदेश। बिहार के भोजपुर जिले अंतर्गत संदेश रेफरल अस्पताल में नवनिर्मित रेस्टोरेंट कार्य में घटिया मैटेरियल लगाने का मामला प्रकाश में आया है।जहां सन्देश प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता व बीजेपी नेताओं ने भोजपुर डीएम से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब हो कि भोजपुर जिले अंतर्गत संदेश रेफरल अस्पताल में नवनिर्मित रेस्टोरेंट कार्य में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।जहां भवन नवनिर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से भवन नवनिर्माण किया जा रहा है।जिसमें गलत मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता व बीजेपी नेता सोनू गुप्ता ने भोजपुर डीएम से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं सुनील तिवारी,संजय सिंह,संतोष कुमार व शशिकांत सिंह ने रेफरल अस्पताल में नवनिर्मित रेस्टोरेंट कार्य में लूटखसोट व धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।हालांकि इस मामले को लेकर पूरे सन्देश प्रखंड वासियों में आक्रोश व्याप्त है। सन्देश प्रखंड के सामाजिक नेता अखिलेश चौधरी,संजीव सिंह,सोनू शर्मा,मनंजय यादव,गोपाल प्रसाद,केसचंद्र चौधरी व बबन सिंह ने भोजपुर डीएम से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



