राजधानी में नशा और अपराध के विरोध में जोरदार जन आंदोलन करेंगे : संजय सेठ

रांची: राजधानी रांची में बढ़ते अपराध की घटनाओं को रोकथाम के लिए बीजेपी सांसद आंदोलन करेंगे। मंगलवार को सांसद कार्यलय में आयोजित पत्रजरवर्ता में उन्होंने कहा रांची नशा और अपराध की राजधानी बन गई है। रोज रांची में अपराधी घटनाएं हो रही है हमारे बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं विगत 2 साल पूर्व मैंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं डीजीपी सहित संबंधित अधिकारियों को चेताया था रांची में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। हमारे बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं इस पर अभिलंब रोक लगनी चाहिए परंतु सरकार और प्रशासन दोनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया नतीजा आज पूरा शहर नशे के गिरफ्त में है। रांची के सभी थाना क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, के सामने ड्रग्स और नशे का अवैध कारोबार हो रहा है पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। रांची में पश्चिमी सभ्यता को लाकर खड़ा कर दिया गया है रात 2:00 बजे तक बार में शराब परोसे जा रहे हैं। रांची की राजधानी की इतनी अच्छ हवो हवा है यहां अच्छी एजुकेशन है परंतु नशा के कारोबार ने यहां के सारे सिस्टम पर पानी फेर रहा है । आज हमारी संस्कृति, हमारा समाज ,हमारी सभ्यता, सभी नष्ट हो रहे हैं। नशे के लात ने कई बच्चों की जान ले ली कई घरों के चिराग बुझ गए, रांची के कई स्कूल ,कॉलेज ,मंदिरों ,के पास शराब की दुकान और बार खोल दिए गए हैं। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर सरकार शराब की दुकान चल रही है। ऐसे में समाज के सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर रांची को बचाने के लिए रांची को नशा से मुक्त करने के लिए रांची से अपराधियों को खत्म करने के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए जोरदार आंदोलन करना होगा । इसमें रांची के सभी सामाजिक ,धार्मिक ,एवं व्यापारिक संगठन को आगे आना होगा। सांसद सेठ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा 4 जून के बाद रांची में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार और बढ़ते अपराध के विरुद्ध रांची की जनता के सहयोग से एक जोरदार आंदोलन करेंगे।

एक साजिश के तहत रांची लोकसभा के लाखों मतदाता को वोट देने से वंचित रखा गया
सांसद सेठ ने कहा 25 तारीख को रांची लोकसभा के चुनाव में वोटर लिस्ट में बहुत गड़बड़ियां पाई गई शहर के अधिकांश बूथ पर कई लोगों के नाम नहीं थे बूथ लिस्ट में कई नाम के आगे डिलीट लिखा हुआ था इस बार वोटर लिस्ट में डिलीट का खेल खेला गया है । इस तरह के खेल से लाखों लोग वोट देने से वंचित रह गए भाजपा लीगल सेल के सुधीर श्रीवास्तव ने बताया यह सिर्फ रांची ही नहीं पूरे झारखंड में इस तरह का षड्यंत्र रचा गया है सारे तथ्य को जुटा कर इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग दिल्ली और झारखंड को कर दी गई है और इसकी जांच की भी मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *