संजय सेठ का केंद्रीय राज्य मंत्री बनना रांची की जनता के लिए गर्व की बात : रोहित शारदा

रांची: श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा रांची झारखंड के द्वारा रांची के सांसद एवं भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अग्रसेन भवन में आयोजित नई दिशा के कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री संजय सेठ के द्वारा समिति के कार्यक्रम में सम्मिलित चित्र का कोलाज बनाकर उन्हें समिति के सदस्यों के द्वारा भेंट किया गया ।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि हमारे सांसद का बहुत बड़ा योगदान हमारे समिति को रहा है और चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही सांसद ने हमारे कार्यालय का शिलान्यास किया था और अपने निधि से 11:30 लाख रुपया दिया था। जिसका कार्य अब आचार संहिता हटने के बाद जल्दी ही प्रारंभ किया जाएगा। हमारे सांसद का भारत सरकार में मंत्री बना रांची की जनता के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा उपाध्यक्ष देवराज बर्मन ,आशीष जोशी ,विनय ठाकुर, स्निग्ध रंजन, महामंत्री नम्रता सोनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश बर्मन ,मंत्री प्रिया सिन्हा,मीनू प्रसाद डांगी ,महेश विजय, जितेंद्र कुमार बरनवाल, सुनील विजय सहित समिति के अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *