राजद 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रांची: राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने झंडोत्तोलन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया गरीबों, पिछड़ों, दलितों अल्पसंख्यकों ओर वंचित के कल्याण के लिए और न्याय दिलाने के लिए किया है। वंचितों के कल्याण के लिए उनके सम्मान के लिए कड़े संघर्ष और मेहनत के साथ सामाजिक न्याय के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी ने लाख षड्यंत्र कर हमारे नेता लालू प्रसाद यादव को फंसाने का काम किया। लालू प्रसाद यादव ने हमेशा कहा कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन सांप्रदायिक ताकतों से कभी समझौता नहीं करूंगा। गरीबों को उत्थान के लिए उनके सम्मान के लिए संविधान की रक्षा के लिए जो कुछ भी करना होगा राष्ट्रीय जनता दल करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि संगठन को धारदार और मजबूत करना है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का जो नीति और सिद्धांत है उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है ।एकत्रित होकर के संगठित होकर के झारखंड में संगठन को पंचायत प्रखंड से लेकर जिला असर तक मजबूत करना है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को डटकर मुकाबला करना है और उसे झारखंड से समाप्त करना है यही संकल्प लेकर के राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना भी ताकत लगा ले इस बार झारखंड से भारतीय जनता पार्टी को खदेड़ने का काम करेंगे ।आने वाले चुनाव में भाजपा का झारखंड में खाता भी नहीं खुलेगा। राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक नेता एक-एक कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठ के नेता सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एकजुट रहे एकत्रित रहे और आगे बढ़े और लालू प्रसाद यादव के जो नीति और सिद्धांत है उसे आगे बढ़ाने का काम करे। झारखंड में मजबूती के साथ राष्ट्रीय जनता दल को बढ़ाना है और नेता जो जीवन भर संघर्ष करके सामाजिक न्याय के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया उन्हें मजबूत करना है। हर गरीबों को वंचितों के दुख और तकलीफ में साथ रहना है।
कार्यक्रम को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता,पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, शायदास सिंह, पूर्व प्रत्याशी ममता भुइयां,युवा अध्यक्ष रंजन यादव , महिला अध्यक्ष रानी कुमारी,अल्पसंख्यक अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी , यादि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में अर्जुन यादव ,आबिद अली ,अनीता यादव, धर्मेंद्र महतो, प्रणव कुमार बबलू,रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत, विजय राम,फिरोज अंसारी,कमलेश यादव घूरा राम,राजेश रौशन,शाबर फातमी, दीपक यादव,साहिल साहनी,धनंजय पासवान,रामनाथ चंद्रवंशी, भास्कर वर्मा,मनोज अग्रवाल,नरेश सिंह,सहित सैकड़ो नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *