तीन मार्च को पटना में होने वाली जनविश्वास रैली मे झारखंड से लाखों लोग जायेंगे: रंजन यादव

रांची: युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा है कि महागठबंधन के द्वारा पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को आयोजित जन विश्वास रैली में झारखंड से लाखों कार्यकर्ता जाएंगे। वे शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने युवा नेता तेजस्वी यादव पर विश्वास किया था। उसी विश्वास के साथ बिहार के लोगों ने अपना मत दिया था। तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता के हक की लड़ाई के लिए जन विश्वास यात्रा निकाला है। इसमें वे पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। जन विश्वास यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हो रही है। छोटे छोटे शहरों में भी काफी भीड़ हो रही है। पूरा बिहार तेजस्वी मय हो गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली बुलाया है। इस रैली में झारखंड के सभी जिले से कार्यकर्ता सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस रैली में जायेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाना राजद प्रमुख लालू प्रसाद और युवा नेता तेजस्वी यादव का बहुत बड़ा संकल्प है। हम लोगों को किसी भी तरह लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। उससे खिलवाड़ होने नहीं देंगे।
श्री यादव ने कहा कि विश्वास रैली में झारखंड की पारंपरिक नृत्य और संगीत भी रहेगा। इस अवसर पर मन्तोष यादव, जीपी मिश्रा उपस्थित थे।

लोकसभा की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी:
झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चतरा,पलामू,कोडरमा,गोड्डा और गढ़वा है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *