नमन विद्या मंदिर में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन,पुरस्कृत हुए बच्चे
रांची: दीपावली पर विद्यानगर वेस्ट स्थित नमन विद्या मंदिर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों में एक से बढ़ कर एक आकर्षक तरीके से रंगोली तैयार किया। रंगोली के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,वूमेंस डे, वन महोत्सव, वनों को कटाई से रोकना, सावन महोत्सव, गणतंत्र दिवस ,और रंग-बिरंगे फूलों से नमन विद्या के प्रांगण को जगमगा दिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य शंभू बरनवाल और निर्देशक केडी मोदी के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत करके उनका प्रोत्साहन बढ़ाने का कार्य किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि नमन विद्या मंदिर में बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ कलात्मक क्षेत्र में भी सर्वांगीण विकास करने का काम किया जाता है। यहां से शिक्षण प्राप्त बच्चे आज देश के बड़े बड़े क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।

