रामधन यादव बने कोडरमा के जिला परिषद अध्यक्ष , छह वोट से जीत हासिल की
कोडरमा। रामधन यादव ने कोडरमा जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने छह वोट से जीत हासिल की। उन्हें 9 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी लक्ष्मण यादव को 3 वोट मिले। इससे पूर्व निर्धारित समयानुसार सदस्यों के शपथ ग्रहण, उम्मीदवारों का नामांकन, नामांकन पत्र की समीक्षा के बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिला परिषद के सभी 12 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के गणना में सभी 12 मत वैध पाए गए। इसमें रामधन यादव को 9 और लक्ष्मण यादव को मात्र 3 वोट मिले।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)