गुटखा, पान मसाला बिक्री के खिलाफ छापेमारी , तीन दुकानों से वसूला ₹27000 जुर्माना

सरायकेला : सरायकेला बाजार के दर्जनों दुकानों में गुटखा, पान मशाला की खुलेआम बिक्री हो रही है। इसकी शिकायत मिलने पर सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान शनिवार को चलाया गया। छापामारी के दौरान तीन दुकानों में छापामारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में गुटखा, तुलसी पान मसाला एवं अन्य पान मशाला को जब्त किया गया। अवैध रुप से गुटखा बेचने वाले दुकानों के जुर्माना किया गया। कुल तीन दुकानों से करीब 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि सरायकेला में गुटखा जमशेदपुर के गुटखा व्यापारियों द्वारा सप्लाई किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरायकेला स्थित नन्दू स्टोर के संचालक द्वारा भी सरायकेला में गुटका की सप्लाई कर रहा है। छापामारी टीम नन्दू स्टोर भी गई थी। लेकिन छापामारी की सूचना पर नन्दू स्टोर बंद कर संचालक फरार हो गया था। छापामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिती सिंह, खाद्य निरीक्षक घनपत महतो, तरुण कुमार महतो व टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *