पूजा रानी ने राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया
गणादेश,रांची :स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग की यूजी सिमेस्टर-4 की छात्रा पूजा रानी ने पलामू हरिहरगंज में आयोजित 26वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 14–16 नवंबर तक था। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से लगभग 500 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पलामू ज़ोन के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा किया गया था। साथ ही, पूजा रानी सीनियर नेशनल लेवल चैंपियनशिप के लिए भी चुनी गई जो आहमदाबाद, गुजरात में आयोजित होगी। पूजा रानी की मेहनत और उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति अंजनी कुमार मिश्र, रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी और विभागाध्यक्ष डॉ विनय भरत, शिक्षिका पियूषबाला, सुमित मिंज, दिव्या प्रिया, कर्मा कुमार ने बधाई संप्रेषित किया है।
–



