युवा आक्रोश रैली में पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस और रबड़ के बुलेट,कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल

रांची: मोरहाबादी मैदान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली में उग्र बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ के बुलेट छोड़े।इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज घायल हो गए। इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं रुके।

वहीं रांची एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मोराबादी मैदान में नीलांबर पीतांबर उद्यान के पास मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन लगातार कार्यकर्ताओं को पीछे हटने का आग्रह कर रहे हैं। घटना स्थल पर आईजी अखिलेश झा मौके पर मौजूद हैं। पूरे घटना क्रम को ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी पथराव और डंडे फेंकने की सूचना है। इससे कई पुलिस के जवान घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *