बूथ इकाई सशक्त होगी, तभी संगठन और कार्यकर्ता मजबूत होंगे – पवन मिश्रा

भागलपुर। विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन वृंदावन हॉल, जवारीपुर में किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। घंटों चली कार्यशाला में आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा, सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।

प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि यदि भागलपुर में भाजपा का झंडा लहराना है, तो अभी से हम सभी को घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम संयोजक पवन मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जब बूथ इकाई सशक्त होगी, तभी संगठन और कार्यकर्ता मजबूत होंगे। पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडेय ने भी बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया।

मंच संचालन महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष स्वेता सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, जिला महामंत्री नितेश सिंह, विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष उमाभूषण तांती, निरंजन चंद्रवंशी, अमृतलाल सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *