पद्मश्री डॉ.रामदयाल मुण्डा आदिवासी समाज के महान व्यक्ति थे: राजेश कच्छप
रांची: पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुण्डा की जयंती बुधवार को कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के नामकुम स्थित लूपुंग टोली आवास पर मनाई गई।
विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोनगाड़ी ने डॉ.रामदयाल मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पद्मश्री डॉ रामदयाल मुण्डा एक झारखण्ड एवं आदिवासी समाज के लिए एक महान विद्वान व्यक्ति थे। साथ ही एक विचारक, चिंतक, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी और सामाजिक आंदोलन के प्रणेता थे। डॉ मुण्डा केवल शिक्षा विद और समाजशास्त्री ही नहीं बल्कि एक प्रबुद्ध रचनाकार भी थे। मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया जैसे आदिवासी और क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी गीत-कविताओं के अतिरिक्त गद्य साहित्य में भी रचना की है। वहीं कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि डॉ रामदयाल मुण्डा एक झारखण्ड और आदिवासी समाज के महान व्यक्ति थे। मौके पर रांची जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, आदिवासी जन परिषद के महिला अध्यक्ष निरंजना हेरेंज, अरविन्द उरांव, विक्की पहान, रिझना करमाली, ज्ञानवन्ती कुजूर, आनन्द तांबा, सुनील उरांव, पंचु तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

