विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर गिरिडीह के लाल शिबू को ‘राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न मेरठ 2025’ सम्मान से सम्मानित किया गयाl

गणादेश,रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले के लाल शिबू कुमार रजक को दिव्यांगजन सेवा, सामाजिक नेतृत्व और अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न मेरठ 2025’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. सुनील भराला, राज्य मंत्री, श्रम कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश सरकार, द्वारा शिबू को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शिबू ने कहा कि यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा एवं उनके लिए सुविधाओं के विस्तार हेतु उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने इसे गिरिडीह और पूरे झारखंड का सम्मान बताया। स्थानीय समाज और विभिन्न संगठनों ने शिबू को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *