नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा करने पर झामुमो ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-बीते कल का दिन हमसब को शर्मसार कर गया
रांची: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नहीं कराने पर विपक्षी दलों का पीएम मोदी पर हमला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही कहा कि अब तो राष्ट्रपति महात्मा गांधी पर भी सवाल उठाने लगे हैं।
बीते कल का दिन हमसब को शर्मसार कर के गया है। आने वाले दिनों में यह हमसब के लिए चुनौती है की देश के एक समाज की बुनियादी आत्मा जनतांत्रिक भावना को बचाए रखने और बाबा साहेब के द्वारा दी गई संविधान की रखा कर सके।
कल संसद में ईंटें नहीं लगाई गई, संविधान के एक एक पन्ना को चुना और कीलें के अंदर साट दिया गया।
उन्होंने कहा कि28 मई2023 का दिन लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाली घटना घटी है। एक साथ पांच घटनाएं हुई है। नए संसद भवन के उद्घाटन से राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को वंचित रखा गया। उनके आवास को बेरीकेट कर दिया गया।
संसद के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी लोकतंत्र और मातृशक्ति पर बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे,उसी समय दिल्ली में बेटियों को घसीटा और पीटा जा रहा था। उसी लोकतंत्र के मंदिर में पीएम मोदी एक बलात्कारी सांसद को सामने में बैठाकर लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे थे। सत्यमेव जयते का नारा लगा रहे थे। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी नए सांसद भवन उद्घाटन में नहीं बुलाया गया था। उन्हें पुलिस के द्वारा पिटवाया गया।
उन्होंने महाकाल में कोरिडोर गिरने की चर्चा की। साथ निर्माण में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अब महात्मा गांधी को भी सवाल उठाने लगे हैं। देश आजादी के समय वीर सैनानी सुभाष चंद्र और जवाहरलाल नेहरू ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी को फादर ऑफ नेशन बताया था। लेकिन आज एक तुच्छ सा आदमी अब महात्मा गांधी पर सवाल उठा रहे हैं।
अब लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेवारी देश की जनता को हैं।

