मोटिया मजदूरों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
खूंटी: स्थानीय डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को संगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ की बैठक अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि मि’ज, नगर मिशन प्रबंधक विनीत कुमार, नगर के सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता सुमन टोप्पो, मत्स्य विभाग के स्पेशलिस्ट नीरज कुमार वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गीतांजलि कच्छप, जिला परिषद के सदस्य सुशील संगा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना था। बैठक में शहरी क्षेत्र के मजदूर एवं किसानों ने लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन भरा गया। जिसमें टेंपो का आवेदन 9 टुकटुक टेंपो, पांच रिक्शा, तीन महिला स्वयं सहायता ऋण, 25 व्यक्ति महिला समूह, 6 सब्जी विक्रेती महिला, 5 पशुधन योजना के तहत गाय 10 जोड़ा 10 व्यक्ति बाकरी 12 व्यक्ति मुर्गी चूजा आठ व्यक्ति बत्तख चूजा 15 व्यक्तियों ने आवेदन किया। सभी योजनाओं को विस्तार से नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी विस्तार से लोगों को बीच रखा। जिसके तहत गरीब मजदूर लाभ का भागीदारी बने। यह भी निर्णय लिया गया संघ के द्वारा आगामी 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीब दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी, विनोद राम, गोपाल महतो, पवन महतो, कुलदीप महतो, बजरंग राम, सिकंदर नायक संजू कुमार, श्याम गोप,दीपक प्रधान, पंचानन प्रमाणिक, मनोज मुंडा, रेखा देवी, रूपा देवी, मेरी देवी, संगीता देवी, पूजा कुमारी, अनीता ओड़िआ, जॉन केन्दुला, सफीक अंसारी आदि मजदूर किसान महिला बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

