जिलें के कई सड़क के मरम्मति के संबंध में पथ निर्माण मंत्री से मिले विधायक डॉ आलोक रंजन

सहरसा :विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़क जो यातायात के दृष्टिकोण व लोकहित में अति महत्वपूर्ण है के मरम्मति कराने हेतु सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मिलकर आग्रह किया । उन्होंने अपने पत्र में सहरसा के बरियाही से बनगाँव पथ का मरम्मति कार्य, सोनवर्षा राज से बैजनाथपुर पथ (एस०एच०-59) के 9वें कि०मी० स्थित भवटीया गांव में नाला निर्माण का प्रस्ताव,सराही मोड़-ठाकुर शर्मा चौक पथ में मारूफगंज में PQC निर्माण कार्य, महिषी-चैनपुर पथ में तारा मंदिर एवं नीलकंठ मंदिर चैनपुर के समीप PQC निर्माण कार्य,सहरसा-सोनवर्षा कचहरी पथ में सुलिन्दाबाद एवं विशनपुर ग्राम में PQC निर्माण कार्य,शिवपुरी ढ़ाला – चर्च सिमराहा पथ के 1 वें कि0मी0 में PQC निर्माण कार्य शामिल है।
पथ निर्माण मंत्री ने तत्क्षण चीफ इंजीनियर को इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विधायक डॉ आलोक रंजन ने बताया कि इससे पूर्व भी सहरसा का महत्वपूर्ण बायपास सड़क कहरा कुटी से बेंगहा होते जज कॉलोनी तक सड़क का चौड़ीकरण कराने हेतु हमने पथ निर्माण मंत्री को आग्रह किया था जिसकी स्वीकृति के उपरांत निविदा आमंत्रित कर दी गई है इसके आलवे दो और बायपास स्वीकृति की प्रक्रिया में है ।क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य मेरी प्राथमिकता है और हम पूरी तत्परता के साथ कार्य निष्पादन के लिए प्रयास करते रहते हैं । जिसका नतीजा है कि सहरसा विधानसभा क्षेत्र में सड़क का जाल बिछाया है । आगे भी मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *