उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की हुई बैठक

खूँटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान को संस्थागत स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी (BDAMC) की बैठक उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उसकी क्षमता, उपलब्ध रक्त यूनिटों की संख्या एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही ब्लड सेपरेशन यूनिट की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ बैठक कर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, पुलिस लाइन एवं अन्य संस्थानों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजनों को रक्तदान के महत्व एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *