राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई बैठक

खूंटी :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में    13  सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में  व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री  रसिकेश कुमार, जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, मुख्य  न्यायिक दंडाधिकारी श्री अर्जुन साव  एवं  सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।  प्रधान जिला  रसिकेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों एसडीओ, डीटीओ, एलडीएम, एवं बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करें एवं वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है या प्री-लिटिगेशन मामले हो वह भी अपने-अपने वादों का निष्पादन कर सकेंगे। प्रधान जिला जज ने लोगों से अपील की है कि वह मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय अवश्य पहुंचे और न्यायालय में चल रहे लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराएं।

डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक लगातार हो रही है और कुछ-कुछ मामलों का निष्पादन  प्रि-कॉन्सिलिएशन बैठकों के माध्यम से पिछले 14 जुलाई 2025 से ही जारी है इसलिए किसी भी कार्य दिवस के दिन आकर मामलों का निष्पादन किया जा सकता है। अतः सक्षम नि:शुल्क और सुलभ न्याय के लिए लोग अपने वादों का समाप्त करने हेतु न्यायालय में उपस्थित होवें।उपरोक्त जानकारी डालसा सचिव श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *