संविधान बचाओ रैली की तैयारी एवं संगठन सृजन हेतु पतराहातु में बैठक आयोजित

सिल्ली: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सिल्ली प्रखंड के रघुनाथ नाथ महतो इंटर कॉलेज प्रांगण में संगठन सृजन अभियान एवं पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा, रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारी हेतु बैठक किया गया।
इस बैठक में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संविधान बचाओं रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत अतिशीघ्र प्रखंड,मंडल, पंचायत एवं ग्राम कमिटी का पुनर्गठन कर जिला को प्रस्ताव भेजें।उन्होंने बताया कि कमिटी में ऐसे व्यक्ति को पदाधिकारी बनायें जो पार्टी हित में काम करने के लिए हमेशा तैयार रहे।

इस मौके पर सोनाहातू पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुप्ता, राहे पर्यावेक्षक श्रवण कुमार मुंडा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, जिला महासचिव निशिकांत गोन्झु,सोनाहातू प्रमुख विक्टोरिया देवी, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो, सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष अजगुत महतो, राहे प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर मुंडा,निशाकर महतो, मनीराम दास, सैय्यद कमर आलम, भागीरथ महतो, श्रीप्रसाद बड़ाईक, मंजूर मोमिन, गुहिराम महतो, घासीराम पातर, रामु मोदक, सुरेश गोन्झु, सदानंद सोनार, जमीलरुद्दीन मोमिन , शमसेर आलम, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास रजक, सिल्ली प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित मुंडा, जगदीश महतो, राधा माधव सेठ, शिव नाथ महतो, सोनाहातू युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ,अश्विनी मेहता, भुनेश्वर महतो, कृष्ण मोहन महतो, मनोरंजन महतो, देवेंद्र नाथ महतो, हलधर महतो, वैधनाथ प्रमाणिक, सरिता देवी, अनिता देवी, महावीर महतो,राघव महतो सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *