अजरबैजान से प्रत्यर्पित मयंक सिंह एटीएस मुख्यालय लाया गया, छह दिन होगी पूछताछ
रांची : अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद रामगढ़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड एटीएस मुख्यालय लाया गया। एटीएस की टीम उससे अगले छह दिनों तक लगातार पूछताछ करेगी।
अमन साहू गैंग का सबसे भरोसेमंद साथी मयंक सिंह हथियारों और फाइनेंशियल नेटवर्क को संचालित करता था। पुलिस का मानना है कि उसकी निशानदेही पर अमन साहू के अपराध तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।
राजस्थान निवासी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड का पहला ऐसा अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी विदेश से हुई और बाकू से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया। उसका सीधा संबंध इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी बताया जा रहा है।



