रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता – सिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
रांची : रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता – सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य हेतु ब्लॉक की वजह से निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ:-
1. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/08/2026 का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा । इन ट्रेनों का गोमो – हटिया – गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
2. ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस , यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/08/2026 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा | इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा |
3. ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/08/2026 का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का मुरी – रांची – मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा
ट्रेनें रद्द रहेंगी :-
1. ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/08/2026 को रद्द रहेंगी ।
2. ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/08/2026 को रद्द रहेंगी ।

