रामगढ़ के रणक्षेत्र में यूपीए और एनडीए सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी भी बहा रहे हैं पसीना, यूपीए का लग रहा है पाला भारी !

रामगढ़: रामगढ़ उप चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक हो रही है,राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार भी परवान पर चढ़ गया है। यूपीए और एनडीए के बड़े नेता अलग अलग जगहों पर चुनावी सभा कर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को यूपीए प्रत्याशी के लिए सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी सभा कर भाजपा और आजसू पर जमकर प्रहार किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तो भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद यहां के लोगों को अपना राज्य झारखंड मिला। लेकिन राज्य की सत्ता उनके हथनमे चली गई जो राज्य में विकास के विरोधी थे। भाजपा की नजर हमेशा यहां की खनिज संपदाओं पर रहा। भाजपा की गोद में आजसू जा कर बैठ गई। आजसू हमेशा सत्ता के करीब रही है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू ने समुचित विकास नहीं किया। कांग्रेस के प्रत्याशी ममता देवी के आने के बाद यहां पर विकास का कार्य हुआ है। इस विकास को निरंतर रखने के लिए आप लोग बजरंग महतो को वोट देकर राज्य सरकार को मजबूत करें। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी भाजपा और आजसू पर जमकर हमला बोला है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रामगढ़ उप चुनाव में बजरंग महतो को जीतना एक प्रतिष्ठा का विषय है। उनको लगता है की राज्य में इससे पहले हुए शेष उप चुनाव की तरह ही रामगढ़ उप चुनाव यूपीए ही जीतेगा।
वहीं एनडीए में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो लगातार कैंप कर जनता को एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। सुनीता चौधरी के पति गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी कई टर्म से विधायक रहा चुके हैं। अपनी पत्नी को जिताने के लिए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी दिन रात पसीना बहा रहे हैं। कार्यकर्ता उनको जीत के प्रति भरोसा दे रहे हैं।
रणक्षेत्र में कई निर्दलीय भी अपनी मेहनत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनमे से कई प्रत्याशी एनडीए और यूपीए का गणित बिगाड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *