चुटिया के शिवलिंग सुरेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार ऐतिहासिक रुप से  महाशिवरात्रि का आयोजन

रांची: देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग सुरेश्वर महादेव मंदिर चुटिया में पहली बार ऐतिहासिक रुप से एवं भव्यता के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है।
   महाशिवरात्रि आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू के नेतृत्व में  शिव पार्वती विवाह पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाने की तैयारी चल रही है।कल पूर्वाह्न 4 बजे रुद्राभिषेक के साथ पूजा प्रारंभ हो जाएगा।दिनभर भक्तों के लिए जल अर्पित करने की व्यवस्था की गई है।
    आयोजन समिति के सदस्य आलोक दूबे ने बताया सन्ध्या 5.00 बजे भोलेनाथ की महाआरती की जाएगी। महाआरती में झारखण्ड सरकार के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल होंगे। महाआरती के उपरान्त शिव पार्वती व राधाकृष्ण रथ पर सवार होंगे, घुड़सवार आगे आगे चलेंगे,भजन मंडली के साथ महादेव संग होली खेली जाएगी। धूमधाम के साथ संध्या छ बजे शिव बारात निकाली जाएगी, महिलाओं की टोली आगे आगे चलेगी,हजारों लोग इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल होंगे।शिव बारात चुटिया भ्रमण करते हुए लगभग 9.00 बजे ऐतिहासिक चुटिया राम मंदिर पहुंचेगी एवं रात्रि में शुभ विवाह होगा।
महाशिवरात्रि की बृहत तैयारी में आलोक कुमार,संतोष कुमार,डॉ राजेश गुप्ता, अभिजीत कुमार,रंजीत कुमार जी,आशीष कुमार,संजय कुमार,राकेश कुमार मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *