लोकहित अधिकार पार्टी ने लोकसभा चुनाव परिणामों का किया मंथन,विधानसभा चुनाव में सभी 81सीटों पर चुनाव लड़ने का लिया फैसला

रांची: लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करने को लेकर गुरुवार को मोरहाबादी मैदान स्थित संस्कार होटल में लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने किया ।उक्त मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी की उपस्थिति रही।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर 62,136 वोट प्राप्त की है अब झारखण्ड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकहित अधिकार पार्टी समाज के दलितों,पिछड़ों और अल्प संख्यकों को टिकट देगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 12सीटों पर प्रत्याशी खड़े की थी।
वहीं राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के कुशल नेतृत्व में पार्टी का संगठन विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है । हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के वोट प्रतिशत में सिर्फ अप्रत्याशित वृद्धि ही नहीं होगी बल्कि झारखण्ड में पार्टी कई सीटों पर जीत भी दर्ज करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकहित अधिकार पार्टी विपरीत परिस्थिति में चुनाव लड़ रही थी। साधन और संसाधन के अभाव में हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही थी। हमारी पार्टी मात्र छह महीने की पार्टी है और इस बीच लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी को 62000 हजार वोट मिला है। यह हमारी धमाकेदार शुरुआत है। जिसकी गूंज विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छी तरीके से सुनाई देगी। इसलिए हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस प्रचंड गर्मी में भी आज हमारे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से उपस्थित हुए हैं।
उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू की तारीफ की है।
रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन मिला है। देश के अंदर जो तानाशाही की सरकार चल रही थी। इस चुनाव में जनता ने लोकतंत्र को खड़ा करने का काम किया है। एक मजबूत विपक्ष खड़ा करने का काम किया है। जनता इस बार विचारधारा के आधार पर वोट किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती रूप से काम करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम का पुरे प्रदेश में पार्टी के प्रति अति सराहनीय योगदान रहा है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति समेत सम्पूर्ण संगठन को भंग कर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में जल्द से जल्द एक नई कार्यसमिति का गठन किया जाएगा, ताकि सभी 81 विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी सुचारू रूप से किया जा सके।
इस अवसर पर दुमका के अनिल टुडू , चतरा के संजय कुमार स्नेही , कोडरमा के अकलेश्वर साव , धनबाद के मो. रेजाउल हक , हजारीबाग के कुंज बिहारी साव , गिरिडीह के ज्ञानेश्वर प्रसाद , जमशेदपुर के मनोज गुप्ता समेत पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम , गोड्डा से प्रदेश संगठन सचिव दिलीप साह , राँची जिलाध्यक्ष प्रमोद प्र. गुप्ता , गढ़वा जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता , लातेहार जिला संयोजक राजु रंजन प्रसाद , गिरिडीह जिला संयोजक भागवत साह , बोकारो जिला संयोजक योधन नायक , धनबाद जिला संयोजक अशोक साव , चाईबासा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साह राँची के मुकुल नायक , देवपुजन ठाकुर ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *