लायंस क्लब समर्पण  रांची की नई कार्यकारिणी टीम का हुआ जोरदार तरीके से स्वागत

रांची : लायंस क्लब समर्पण  रांची का 7वाँ इंस्टॉलेशन समारोह गुरुवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में ऐल्पाइन आस्टोर ग्रीन  में हुआ। इस शुभ अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी टीम का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया, जो सेवा, नेतृत्व और समर्पण की भावना के साथ समाज के उत्थान हेतु कार्य करेगी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था  हम सेवा करते हैं की मूल भावना को और अधिक सशक्त करना है।कार्यक्रम में अतिथि व सदस्यगण की उपस्थिति ने इस समारोह को विशेष बना दिया।

 नई कार्यकारिणी  सत्र 2025–26 में अध्यक्ष एमजेएफ एलएन रीना अग्रवाल,उपाध्यक्ष प्रथम एलएन हेमा बंका,उपाध्यक्ष द्वितीय एलएन नीलम कुमारी,सचिव एलएन पूनम मेवाड़ा,संयुक्त सचिव एलएन मनीषा सिंह,कोषाध्यक्ष एलएन अंजली साहू,संयुक्त कोषाध्यक्ष एलएन रिधिमा मित्तल,सदस्यता अध्यक्ष एलएन सिंधु बाला,प्रबंधन व संचार प्रभारी एलएन संजीवनी साहू,क्लब सलाहकार एलएन संगीता जुल्का, व एमजेएफ एलएन सीमा सिंह हैं। वहीं कार्यक्रम समन्वयक एलएन  प्रीति केजरीवाल एवं एलएन रश्मि राजघरिया,सेवा अध्यक्ष एलएन नेहा अग्रवाल,मार्केटिंग एवं संचार प्रभारी एलएन रुपम झा,क्लब प्रशासक एलएन सुमिता बेदी को बनाया गया है।

कार्यक्रम संचालन एलएन. रीना अग्रवाल और एलएन संगीता जुल्का द्वारा सौम्य, सशक्त और आकर्षक शैली में किया गया।लायंस क्लब समर्पण, रांची आने वाले वर्ष में सेवा के क्षेत्र में नवाचार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक बदलाव की दिशा में नए कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *