खूंटी पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
खूंटी : खूंटी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. शुक्रवार को एसपी मनीस टोप्पो ने यह बात प्रेसवार्ता में साझा किया. पकडे गये आरोपी का नाम महावीर मुंडा बताया जा रहा है.
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी की गई.
एसपी ने बताया कि छापेमारी दल जब चिरुहातु-कर्रा मुख्य मार्ग के पास पहुंचा, तो एक युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम महावीर मुंडा बताया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक खोखा और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में महावीर मुंडा ने स्वीकार किया कि वह अवैध हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहा था।
पुलिस ने उसके खिलाफ खूंटी थाना में कांड संख्या 152/25, धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। छापेमारी पुलिस टीम में खूंटी सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार, सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार, मणिदीप हवलदार सुबोध तिर्की समेत खूंटी थाना रिजर्व गार्ड एवं जैप सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



