खूंटी बीजेपी कार्यक्रताओं ने सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं रिम्स-2 मुद्दे को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया

खूंटी: जिला भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप और नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं नगड़ी के रैयतों को रिम्स 2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने के लिए के लिए आक्रोश प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी प्रखंड पदाधिकारी को सौंपा गया।

प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि संवेदनहीन भ्रष्ट एवं निकम्मी हेमंत सरकार में राज्य की स्थिति दिनों-दिन बद से बदतर होती जा रही। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधी, माफिया, दलाल, बिचौलियों ने पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा लिया है। इनका विरोध करने पर नृशंस हत्या, बिना कारण मुकदमे, धमकी, फिरौती जैसी सजा सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भुगतने केलिए विवश होना पड़ रहा है। विगत दिनों सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता की राज्य की पुलिस द्वारा एनकाउंटर दिखाकर नृशंस हत्या कर दी गई। सूर्या हांसदा पर कोई वारंट नहीं था। 14 मुकदमों में वे बरी हो चुके थे, 5 पर जमानत मिल गई थी। बावजूद इसके राज्य की पुलिस इन्हें अपराधी बताकर घर से उठाती है, टॉर्चर करती है और फिर गोली मार देती है। यह फर्जी इनकाउंटर है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।  नगड़ी में रैयतों के उपर अत्याचार कर रही है यह सरकार। उनके जमीन को रैयतों को वापस करे झारखंड सरकार। उन्हें न्याय दिलाने तक भाजपा आंदोलन करते रहेगी।

जिला महामंत्री संजय साहू ने कहा कि आदिवासी रैयतों की नगड़ी में खेतिहर जमीन को रिम्स 2 के नाम पर राज्य सरकार किसानों को उजाड़ने पर अड़ी हुई है।

अबुआ राज की डुगडुगी पीटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी लूटे भी जा रहे और पीटे भी। रोज हत्याएं हो रही। बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। सूर्या हांसदा को फर्जी एनकाउंटर कर मार डाला गया।प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, बिनोद नाग, जिला महामंत्री संजय साहू, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान, मदन मोहन गोप, जिला मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, कंचन सिंह, लखिन्दर नायक, विकास चौधरी, कृष्णा लोहरा, प्रशांत कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजेश नाग, अमीत कश्यप, बालकिशुन महतो,रामा महतो, बुधराम पूर्ति, लखिन्दर महतो, दिनेश महतो व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *