खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा क्षेत्र में सात पथों की स्वीकृति दिलाया

रांची:- खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर खिजरी विधान सभा क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग से सात पथों की स्वीकृति मिली है। जिसमें नामकुम प्रखण्ड के बुदरी से जामजुआं एन. एच. 33 कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय तक पथ का निर्माण, 2.00 कि.मी.(209.308 लाख रु),अनगड़ा प्रखण्ड के कुच्चू पंचायत अन्तर्गत कामता पिपरा टोली से मुण्डाटोली तक पथ का निर्माण। 1.600 कि.मी. (209.447 लाख रु),नामकुम प्रखंड के राजाउलातू लाली पथ से बलिकट भाया उर्सलाइन इंटर कॉलेज तक पथ का निर्माण। 3.850 कि.मी. (344.910 लाख रु),नामकुम प्रखण्ड के जरा टोली स्कूल से बालीगढ़ा तक पथ का निर्माण। 1.800 कि.मी. (175.975 लाख रु)

  1. अनगड़ा प्रखण्ड के नारायण सरसो बूढ़ासराई से झरना पानी तक पथ का निर्माण। 1.300 कि.मी,अनगड़ा प्रखण्ड के अनगड़ा-हुण्डरू पथ से चापुटोली तक पथ का निर्माण। 1.850 कि.मी. (242.141 लाख रू),अनगड़ा प्रखण्ड के बीसा सिमरटोली से डहुवाटोली भाया गुदलीटोली तक पथ का निर्माण कार्य। 1.575 कि.मी. (161.193 लाख रू से होगा।
    वहीं खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक गांवों को मुख्य पथों से जोड़ कर आम जनता का सुविधा पहुंचाना। स्वीकृत पथ ग्रामीणों के वर्षों पुरानी मांग थी। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपनी चुनावी वादों को पूरा करते हुए पथ की स्वीकृति दिलाया तथा विभाग मंत्री डॉ इरफान अंसारी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया एवं खिजरी की जनता को बधाई दी। स्वीकृत पथ की शिलान्यास बहुत जल्दी किया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार विकास की किरण पहुंची है जो खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप ने आज पूरा करके उक्त पथ का स्वीकृति दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *