शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की सोशल मीडिया में अफवाह,धनबाद में झामुमो नेता ने दी श्रद्धांजलि,दो मिनट का मौन रखा

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की अफवाह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। सुबह से ही फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके निधन की झूठी खबरें तेजी से फैलने लगीं। इस अफवाह ने आम लोगों, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी।
धनबाद में झामुमो के नेता ने बिना सत्यापन किए इस अफवाह को सही मान लिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन भी रखा। यह घटना वहां मौजूद लोगों को भी चौंका गई। बाद में जब सच सामने आया तो सभी हैरान रह गए कि मंत्री का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शनिवार को बाथरूम में पैर फिसलने से वो गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। रामदास सोरेन का पहले जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर अपोलो दिल्ली में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे आईसीयू में भर्ती है।
इस मामले पर कई राजनीतिक नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों की कड़ी निंदा की। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि किसी भी समाचार को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करें।
प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *