झामुमो कार्यकर्ताओं ने कर्रा प्रखंड के मेहा पंचायत में हताहत हुए परिवारों को तिरपाल का वितरण किया

खूंटी : जिला झामुमो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को कर्रा प्रखंड के मेहा पंचायत में अतिवृष्टि से अनिल खलखो, जीवन मुण्डा, सुखलाल खलखो एवं हकाजंग पंचायत के बरांगो में मुण्डा होरो के ध्वस्त हुए मकानों का जायजा लिया. साथ हताहत हुए परिवारों को तिरपाल का वितरण करते हुए अंचल कार्यालय में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया. प्रतिनिधि मंडल में झामुमो केंद्रीय सदस्य मगन मंजित तिड़ू ,कर्रा प्रखंड अध्यक्ष संदीप हेरेंज, कोषाध्यक्ष जीवन होरो, पंचायत उपाध्यक्ष चंपा खलखो, खुँटी प्रखंड अध्यक्ष नन्दराम मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, कर्रा प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष जोनसन होरो, छात्र मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड हमसोय, सुधीर नाग,सुमंजन बाबा, किशुन भेंगरा, अनिल हेरेंज, चार्ल्स पहान, बबलू नाग, अमित नाग आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *