झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन इंज्यूरी,एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया

रांची: हेमंत सोरेन सरकार में मानव संसाधन मंत्री रामदास सोरेन का बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उनका ब्रेन इंज्यूरी हुआ है,हालत भी गंभीर है। तत्काल उन्हें जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. मंत्री ने लिखा कि वे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली अपोलो भेजा गया। डॉक्टर की टीम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी में है।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन झामुमो के कद्दावर नेता है और कोल्हान क्षेत्र से आते हैं।
शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल लेने झारखंड सरकारनके कई मंत्री उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही उनके विधानसभा क्षेत्र से भी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। फिलहाल शिक्षा मंत्री से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *