जन सहायता केंद्र ने महिलाओं को किया सम्‍मानित

रांची। हतमा गांवा देवती सरना स्थल के पास जन सहायता केंद्र के तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह मिलन समारोह मनाया गया। इसकी अगुवाई समाजसेवी संजय तिर्की ने की। इसमें महिलाओं को सरना गमछा एवं पुष्प चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा झारखंडी को 1932 के खतियान का सम्मान मिलना चाहिए। झारखंड में महिलाओं को भी सम्मान मिलते रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय तिर्की, मनोज टोप्पो, संजय लोहरा, विजय थापा, काजल पासवान, मरियम कच्छप, ललिता तिर्की, एनी हेमरोम, अर्चना मिर्धा, राकेश उरांव, सोनी तिर्की, रूपा लकड़ा, बसंती देवी, सरिता उरांव, मंजू कच्छप, बसंती देवी, प्रभु तिर्की सहित अन्‍य उपस्थित थे। यह जानकारी संजय लोहरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *