ट्रांसपोर्ट नगर रिंग रोड पर बनाए जा रहे प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं चुनाव संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रांची : राँची जिला प्रशासन ने नगरपालिका निर्वाचन, 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर रिंग रोड पर बनाए जा रहे प्रस्तावित स्ट्रांग रूम (ब्रज गृह) एवं चुनाव संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने पूरे परिसर की साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, सुरक्षा मानकों एवं चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए, जिनमें शामिल हैं:

– परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश।

– बेरिकेटिंग की मजबूती एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना।

– स्ट्रांग रूम के निर्माण एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन।

– चुनाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों पर फोकस।

ये निर्देश चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दिए गए हैं।

जानकारी हो की मतदान की तिथि 23 फरवरी 2026 एवं मतगणना की तिथि 27 फरवरी 2026 है।

इस दौरान, उप विकास आयुक्त, राँची,  श्री सौरभ भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राँची  श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता, राँची – श्री रामनारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, राँची,  श्री राजेश कुमार साहू, भवन निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं उच्च मानकों पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आगामी नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *