तीन अलग अलग मामलों में खूंटी पुलिस को मिली सफलता,छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

 खूंटी : खूंटी पुलिस नेपुलिस ने लूटकांड, हत्या और आर्म्स एक्ट मामलों में संलिप्त छह आरोपियों किया गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस जानकारी डी है। उन्होंने बताया कि 18 साल पहले फिरौती एवं हत्या मामले में फरार चल रहे शिशुपाल सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफाट किया गया है। इसपर तीन साल के बच्चे का अपहरण एवं हत्या का आरोप है। आरोपी नाम बदल कर रांची के कटहल मोड में रह रहा था।

उन्होंने कहा कि लूटकांड हत्या और आर्म्स एक्ट मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तीन अलग अलग मामलों में खूंटी पुलिस को सफलता मिली है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तोरपा अनुमंडल के अलग अलग थाना क्षेत्रों से 24 वर्षीय मंगू लोहरा, 22 वर्षीय बिरसा लोहरा, 30 वर्षीय राउतु लोहरा, 19 वर्षीय भैरो लोहरा को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में तोरपा थाना क्षेत्र से स्थाई वारंटी शिशुपाल सिंह तथा तीसरे मामले में रनियां थाना क्षेत्र के तोकेन भीमाटोली निवासी 35 वर्षीय मंगल केरकेट्टा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 37500 रुपए नगद, लूटा गया एक मोबाइल समेत 3 मोबाइल जब्त किया। वहीं दूसरे मामले में एक देशी कट्टा, दस गोली और 2 मैगजीन चार्जर जब्त किया। यह घटना 9 जुलाई 2025 को कर्रा थाना क्षेत्र के चेरवादाग  गांव के समीप पिकअप वाहन को रोककर लगभग तीन लाख रुपए लूटे गए थे। लूट मामले में कर्रा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामले के उद्भेदन के लिए एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर लूटकांड मामले में चार आरोपियों को बुंडू और मारंगहादा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं तोरपा थाना क्षेत्र में 18 वर्ष पूर्व अपहरण एवं हत्या मामले में दर्ज कांड के खिलाफ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में रनियां थाना क्षेत्र के तोकेन भीमा टोली निवासी मंगल केरकेट्टा को अवैध देशी कट्टा, मैगजीन चार्जर और दस गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।तीन अलग अलग मामलों के लिए बने छापामारी टीम में तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा,अंचल निरीक्षक जेवियर बाड़ा, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, टीनू कुमार,अमरजीत सिंकु,डोमन टुडू,अशोक कुमार और रनियां थाना सशस्त्र बल शामिल थे। जबकि अन्य मामले में तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेमरोम,आनंद कुमार, संजीव कुमार सिंह और तोरपा रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं तीसरे मामले में तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अंचल निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, मुकेश कुमार यादव, दीपककांत कुमार, निशा कुमारी, जरियागढ़ थाना के कुलदीप रोशन बारी, आरक्षी मुकेश कुमार, तकनीकी शाखा के सहायक और सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *