किसान की भूमिका में पूर्व मंत्री बंधू तिर्की,उतरे खेत में,चलाया हल, धान रोपनी करते नजर आए
रांची :झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज अपने पैतृक गांव बनहोरा में फिर एक बार किसान की भूमिका में नजर आए . बंधु तिर्की सुबह – सुबह हल – बैल के साथ अपने खेत में उतरे . सबसे पहले उन्होंने पानी से भरे खेत को जोतने का काम किया , फिर उन्होंने धान की रोपनी भी की . इस दौरान पूर्व मंत्री घंटों अपने खेत में पसीना बहाते हुए नजर आए .आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब बंधु तिर्की धान रोपनी करते नजर आए है , बल्कि हर साल वो अपने पैतृक गांव में अपने खेत में खुद धान रोपनी करते है . पारंपरिक तरीके से खेती के साथ जुड़े रहना और उसे बढ़ावा देना , उनके सोच का हिस्सा है . बंधु तिर्की का मानना है कि आधुनिकता के दौर पर बदलाव जरूरी है पर अपनी जमीन और परम्परा से जुड़ाव उससे भी ज्यादा जरूरी है . खेत – खलिहान से ही समृद्ध झारखंड के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होता है . ये मिट्टी और इस मिट्टी की उपज ही हमारे जीवन का मूल आधार है . इसके बगैर मनुष्य का जीवित रहना असंभव है



