बिहार में नई सरकार में बीजेपी का सीएम, एक डिप्टी सीएम जेडीयू का,फॉर्मूला तय
पटना: बिहार में नई सरकार का सारा खाका तैयार हो चुका है। शाम तीन बजे cm नीतिश कुमार के आवास पर इसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इसमें सीएम और डिप्टी सीएम के नामों का फ़ैसला होगा।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी में सीएम के रेस में सम्राट चौधरी,विजय सिंहा,प्रेम कुमार हैं। वहीं एक डिप्टी सीएम जेडीयू से निशांत कुमार होंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष का पद जेडीयू से होगा। मंत्रिमंडल का फॉर्मूला को बात करे तो बीजेपी कोटे से सीएम और 15मंत्री होंगे। एक एलजेपी और एक हम का होगा मंत्री,उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र भी मंत्री होंगे। यह पूरी कवायद सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा। जेडीयू से भी 15मंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री निशांत कुमार के पास गृह विभाग होगा। लेकिन सबसे बड़ी बात अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे यह अबतक सस्पेंस है।



