कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, सभी ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं तो निश्चित ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे : के राजू

रांची : झारखंड प्रदेश में इनदिनों कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। प्रदेश प्रभारी के राजू प्रदेश के अलग-अलग जिले में दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ ‘संवाद चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी के राजू ने कार्यकर्ताओं को संबिधित करते हुए कहा कि यदि देश के प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं तो निश्चित ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश में गरीबों और वंचितों की आवाज सुनने वाला केवल राहुल गांधी हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जानी चाहिए ताकि जमीनी समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जा सके। उन्होंने आंध्र प्रदेश के महिला संगठनों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार महिलाओं की सांगठनिक शक्ति ने कांग्रेस को वहाँ मजबूत आधार प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में झारखंड में पेसा कानून लागू होने की संभावना है, जिससे ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों  को और सशक्त किया जाएगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ग्राम प्रधानों, मुखियाओं, जिला परिषद सदस्यों,महिला समितियों, मनरेगा कर्मियों एवं विस्थापन की समस्याओं को रखने वाले प्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनके प्रति आभार जताया।

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज जनरेटर की तरह है, जिसकी रोशनी तो जलती है लेकिन मशीन खराब हो चुकी है। गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।

विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप जी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की जनता आज महँगाई, बेरोजगारी और विस्थापन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो गाँव-गाँव तक जनता की आवाज को उठाने का काम कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो जी ने किया। उन्होंने उपस्थित जिला कमिटी के पदाधिकारियों,प्रखंड अध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों, पंचायत कमेटी सदस्यों एवं नियुक्त बी.एल.ए. का आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू , पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख , पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ज, राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक , मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी , एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव , रांची जिला ग्रामीण मीडिया अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, रश्मि पिंगुवा,अर्चना मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष माधो कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, एतवा उरांव, तुलसी खरवार,कल्याण लिण्डा, कमिश्नर मुण्डा,रीता होरो,शैलेंद्र सिंह, जॉन पीटर बागे, ठुमा तिर्की,जयराम तिर्की सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *