पारस अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को बनाया बंधक,परिजनों ने वार्ड में जड़ा ताला, हंगामा के बाद मरीज को छोड़ा
रांची : राजधानी रांची के एचईसी पारस अस्पताल में आए दिन मरीजों का हंगामा हो रहा है। इसका कारण अस्पताल में कुप्रबंधन बताया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन पैसे के कारण मरीजों को घंटों बंधक बनाकर रखते हैं। ताजा मामला नागर निगम क्षेत्र के वार्ड 38 के निवर्तमान पार्षद राजेश कुमार अप्पू के परिजनों का है। उनके मरीज को माउथ केंसर हो गया था। उन्होंने पारस अस्पताल में अपने मरीज को भर्ती कराया। उनका वहाँ पर ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उनका ब्लीडिंग चालू रहा। इससे मरीज के परिजन घबरा गए और हंगामा करने लगे। साथ ही मरीज को अन्य दूसरी जगह दिखाने के लिए मरीज को डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया तो अस्पताल प्रबंधन भड़क गया।
मरीज के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पहले तीन लाख रुपये जमा करिए उसके बाद मरीज को डिस्चार्ज किया जाएगा। हमलोगों ने कहा कि पहले मरीज की जान बचाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए पहले मरीज को डिस्चार्ज करिए। जब अस्पताल प्रबंधन नहीं माना तो हमलोगों ने अस्पताल के वार्ड मे ताला जड़ दिया। अस्पताल में हो-हंगामा हो देखते हुए पुलिस पहुंची और बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।
राहुल कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी गोली लगा हुआ मरीज के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने दुर्व्यवहार किया था। उस समय भी पुलिस ने मामले को शांत कराया था। अस्पताल प्रबंधन को अपने गलत रवैये में बदलाव करना जरूरी है।



