15 जनवरी रविवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष: आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
वृष:आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन:आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क:आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह:आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।
कन्या:आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला:आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।
वृश्चिक:आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
धनु:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर:आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ:आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मीन:आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए ।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।
🌞ll ~ वैदिक पंचांग ~ ll🌞*
🌤️ दिनांक – 15 जनवरी 2023
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अष्टमी शाम 07:45 तक तत्पश्चात नवमी
🌤️ नक्षत्र – चित्रा शाम 07:12 तक तकतत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – सुकर्मा सुबह 11:51 तक तत्पश्चात धृति
🌤️ राहुकाल – शाम 04:55 से शाम 06:18 तक
🌞 सूर्योदय- 06:11
🌦️ सूर्यास्त – 05:06
👉 दिशाशूल -पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण- मकर संक्रांति (पुण्य काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक), उतरायण आरंभ
🔥 विशेष -अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

मकर संकाति के दिन इस वृक्ष का पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति और होगी धन-धान्य की वृद्धि⤵️

🌷 सूर्य का पूजन और अर्घ्य क्यों 🌷
➡️ 15 जनवरी 2023 रविवार को मकर संक्राति पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक)
🌞 सुर्यापासना का शास्त्रों में विस्तृत वर्णन है | ऋग्वेद (मंडल १, सूक्त ११५, मंत्र १) में आता है :
🌷 सूर्य आत्मा जगतस्तस्थुषश्च |
🌞 सारे जगत का आत्मा सूर्य है | सूर्य की उपासना करनेवाले को दुःख, दरिद्रता, गरीबी, दीनता-हीनता छू नहीं सकते | शीघ्र ही बुद्धि का विकास, रोग-दोष का शमन यह साफल्य प्राप्त होता है |
🌞 रोज प्रात:काल में सूर्योदय से पहले स्नानादि करके खुले मैदान में अथवा घर की छत पर जहाँ सूर्य का प्रकाश ठीक से आता हो वहाँ नाभि का भाग खुला करके सूर्यदेव के सामने खड़े होकर (अथवा आसन आदि पर बैठ के ) उन्हें प्रणाम करो और आँखे बंद करके चिंतन करो कि ‘जो सूर्य का आत्मा है वही मेरा आत्मा है | तत्त्वरूप से दोनों की शक्ति समान है |’ फिर आँखें खोलकर नाभि पर सूर्य के नीलवर्ण का आवाहन करो और ये मंत्र बोलो :
🌞 ॐ सूर्याय नम: | ॐ मित्राय नम: | ॐ रवये नम: | ॐ भानवे नम: | ॐ खगाय नम: | ॐ पूष्णे नम: | ॐ हिरण्यगर्भाय नम: | ॐ मरीचये नम: | ॐ आदित्याय नम: | ॐ सवित्रे नम: | ॐ अर्काय नम: | ॐ भास्कराय नम: | ॐ श्रीसवितृसुर्यनारायणाय नम: |
🌷 सूर्य – पूजा के लाभ
🌞 सूर्योपासना से स्मरणशक्ति, निर्णयशक्ति व पाचनशक्ति विकसित होती हैं | सर्दी, खाँसी, दमा जैसे रोग वायु और कफ के कारण हों तो दूर होते हैं | शीत प्रक्रुतिवालों को सदैव सूर्य-पूजा करनी चाहिए |
👉🏻 मासिक स्त्राव के दिनों में तथा सगर्भावस्था में महिलाएँ सूर्य-पूजा न करें | गर्मियों में ८ बजे तक और अन्य ऋतुओ में ९ बजे तक पूजा कर लेनी चाहिए | वर्षा ऋतू में जब सूर्य निकले तब सूर्य-पूजा कर सकते हैं |”
🌷 सूर्य –अर्घ्य की विधि व उसके लाभ
🌞 सूर्य बुद्धिशक्ति के स्वामी हैं | सूर्य को मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य देने से बुद्धि तीव्र बनती है तथा परावर्तित सूर्यकिरणें, हमारी श्रद्धा, मंत्र के सामर्थ्य और सूर्यदेव की कृपा – इन सबका लाभ भी मिलता है | भगवान् सूर्य प्रसन्न होकर आयु, आरोग्य, धन-धान्य, तेज वीर्य, यश-कीर्ति आदि प्रदान करते हैं |
🌞 सूर्य को नहा-धोकर अर्घ्य देना चाहिए | सूर्योदय के समय ताँबे के पात्र में जल लेकर उसमें यथासम्भव लाल फूल, लाल चंदन, चावल, कुमकुम आदि डाल के सूर्यनारायण को अर्घ्य दे | जहाँ अर्घ्य का जल गिरे वहाँ की गीली मिट्टी का तिलक करे | फिर आँखें बंद करके मन-ही-मन सूर्यनारायण को देखे और गुरुमंत्र अथवा तो बीजसंयुक्त सुर्यमंत्र – ‘ॐ ह्रां ह्रीं स: सूर्याय नम: |’ का जप करे तो बुद्धि सात्त्विक, विकसित होती है और निर्भीकता का लाभ होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *