स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अचानक पहुंचे मेडिकल स्टोर, कफ सिरप व अन्य मेडिसन की जांच की,जांच के लिए भेजा लैब

गणादेश,रांची : झराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम वे अचानक राजधानी रांची के हिन्द फार्म और सादर अस्पताल के मेडिकल स्टोर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहाँ पर कफ सिरप व अन्य दवाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ दवाइयाँ जांच के लिए जब्त किया और जांच के लिए भेजा है।

वहीं मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में कफ सीरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई। झारखंड में नकली कफ सिरप की जांच के लिए मैं खुद मैदान में उतर गया हूँ। मैंने जांच में एक-दो कफ सिरप में गड़बड़ियाँ पाई है और उसे जांच के लिए भेज दिया है। यदि जांच में कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी।

मंत्री ने कहा कि मैंने सभी जिले के ड्रग इंस्पेक्टर को कफ सिरप के साथ-साथ अन्य दवाइयों की जांच करने का निदेश दिया है। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *