क्या झारखंड में झामुमो चुनावी मोड में आ गया है….

रांची: वैसे तो प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अभी देरी है।लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा दिसंबर 2022 से ही चुनावी मोड में आ गया है। तभी तो संगठन की मजबूती को भापने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने खतियानी जोहर यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा पलामू प्रमंडल से शुरू हो चुकी है। इससे पहले सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को गोलबंद करने की कोशिश की गई और अब खतियानी जोहर यात्रा यानी चुनावी यात्रा की शुरुआत हो गई है। हालांकि खतियानी जोहर यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन के साथ गठबंधन के मंत्री भी साथ चल रहे हैं। वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने की तैयारी में है। लेकसभा चुनाव में तो हो सकता है कांग्रेस के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे।लेकिन विधानसभा चुनाव में सभी 81सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी इस काम में लग गई है। हर विधानसभा सीट पर पार्टी इसबार ठोक बजाकर प्रत्याशी का चयन करेगी। झामुमो अबतक प्रदेश में गठबंधन के तहत ही सरकार बना पाई है। गठबंधन में झामुमो खुलकर अपने फैसले नहीं ले पाती है।
अब कांग्रेस पार्टी की बात की जाय तो उसमे भी कुछ इसी तरह की बात उभर कर सामने आ रही है। पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता इसबार विधानसभा चुनाव सभी 81 सीटों पर लड़ने की बात कर रहे हैं। उनका मानना है की पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से संगठन मजबूत हुई है और कार्यकर्ता भी बढ़े हैं। पार्टी का सभी विधानसभा सीटों पर पकड़ मजबूत हुआ है। जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस राजद को साथ लेकर ही आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *