हज यात्रियों का जत्था कोलकाता रवाना, परिजनों की जुटी भीड़
रांची:हज यात्रियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना होने लगा है। काफी संख्या में हज यात्री कोलकाता के लिए रवाना हुए. उन्हें विदा करने आये रिश्तेदारों ने हज के दौरान दुआ करने की अपील की।रांची से मेराज,एजाज,नेहाल,नारीब खातून, रौनक परवीन पहली बार हज यात्रा के लिए रांची रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना हुए।इन लोगों का विमान 26 मई को उड़ान भरेगा.

