हरचण्डा में जलसा तालीमी मजाहिरा व इस्लाह-ए-मुवासरा कॉन्फ्रेंस में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ओरमांझी: हरचण्डा मखतब में पढ़ने वाले बच्चों का तालीमी मजाहिरा व इस्लाह-ए-मुवासरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन रविवार को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी व नौजवान कमेटी हरचण्डा सिलदीरी के सौजन्य से आयोजित किया गया। जलसा में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जलसा की शुरुआत कुरआन पाक के तिलावत से हुई,जलसा में महमाने खूसूशी के रूप में बिहार मदरसा खेरुल मदारीश के मोहतमीम व मोकररीर शोला व्यान हजरत मौलाना महबूब आलम मजाहरी शामिल हुए,जलसा की सदारत कोकदोरो मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया के उस्ताद हजरत मौलाना मुफ़्ती कर रहे थे. वहीं कार्यक्रम का संचालन हरचण्डा मस्जिद के इमाम व खतिब मौलाना व मुफ़्ती मुमताज़ आलम कासमी ने किया. वहीं नात खां शायर सुफियान गाजी व रहिमुल्लाह सललमा ने शानदार नात शरीफ पढ़ कर महफ़िल में चार चाँद लगा दिया.जलसा में मदरसा के बच्चों ने अपने सुरीली आवाज से केरत,नात पाक, तकरीर,मुकालमा पेश कर सामेईन क़ो खुश कर दिया,जलसा में महमाने खुशुशी हजरत मौलाना महबूब आलम मजाहरी ने बताया की इस्लाम मजहब अमन चैन का पैगाम देता है, कुरान और हदीस के बताए रास्ते पर चलकर ही लोगों क़ो कामयाबी मिल सकता हैं,मोहम्मद स.ने लाचार,बेसहारा लोगों क़ो हक व अधिकार दिलाया,प्यारे नबी पर कुरान पाक नाजिल किया गया था,जो रहती दुनिया तक लोगों के लिए रहनुमाई करती रहेगी,वहीं मौलाना अजीज नुमानी ने बताया की हजरत मोहम्मद स.पूरी दुनिया के लिए रहमतुल आलमीन बना कर भेजे गए थे, मौके पर
हरचण्डा अंजुमन के सदर जियाउल अंसारी सचिव हाफिज खलील अंसारी कोषाध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी,मिनहाज अंसारी,हाफिज अफरोज अंसारी, हाफिज मुशर्रफ हुसैन,मौलाना मुजम्मिल, मुमताज,शमशुल,सहमत,तस्लीम, इमरोज़ ,तबरेज ,सज्जाद,सरवर,मुख्तार , इमामुल,फारुख,जाकिर,नसीम अंसारी,इकबाल,अफसर,मोहसिन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



