दिव्य कला मेला का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

विभिन्न दिव्यांग लाभुकों के बीच रोजगार हेतु ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

रांची: हरमू मैदान में 29अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाला दिव्य कला मेला का गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उनके साथ सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग भारत सरकार के मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार,स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल और नेशनल दिव्यांग जन फाइनेंस डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष नवीन शाह थे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग जन के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जरूरत है लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने की। यह हर्ष का विषय है कि झारखंड की इस पावन धरती पर ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन हो रहा है। यह मेला न केवल कला व शिल्प का उत्सव तथा सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि हमारे दिव्यांगजनों की अद्वितीय प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं साहस का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह मेला दिव्यांगजन के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल ने ‘दिव्य कला मेला’ के आयोजन हेतु उन्होंने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आयोजित इस मेला के माध्यम से हमारे देश के दिव्यांगजन को एक ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां वे अपनी कला, शिल्प और उद्यमिता का न केवल प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा से अन्य दिव्यांगजन के लिए प्रेरणा का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में यह 18वां मेला है। इन मेलों के माध्यम से दिव्यांगजन अपने उत्पादों को न केवल देश भर में प्रदर्शित कर सकते हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजारों तक भी पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकलांग शब्द के बदले दिव्यांग जैसे सम्मानजनक शब्द को अपनाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिव्यांगजन के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। दिव्यांगजन में किसी भी प्रकार की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। है। वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं, चाहे वह कला हो, शिक्षा हो, खेल हो या उद्यमिता। उन्होंने कहा कि कल से पेरिस में पैरालंपिक आरंभ हुआ है। पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का पूरा परिचय देते हुए देश के लिए अधिक-से-अधिक पदक हासिल करेंगे। विगत पैरालंपिक में भी हमारे देश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन किया था।
कार्यक्रम को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग जनों में कोई न कोई दिव्य प्रतिभा है। दिव्यांग तरह तरह की चीजे बनते हैं उन्हें उनके समान को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म चाहिए। केंद्र सरकार उन्हें बाजार दे रही है। जहां वे अपने शिल्प कला कृति को बेच सकते हैं। दिव्यांग जन वित्त विकास निगम के द्वारा दिव्यांगों को कम ब्याज पर कर्ज दिया जाता है। दिव्यांग के द्वारा नेचुरल प्रोजेक्ट निर्माण किया जाता है।
झारखंड सरकार से अनुरोध किया कि दिव्यांग जनों के लिए सहायता कार्यक्रम चलाए।
दिव्यांग जनों के लिए एसआरसी भवन की जरूरत है।देश के पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिव्यांग जनों की सहायता के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अंत तक के मेला में 1337 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 11करोड़ की आमदनी भी प्राप्त किया। यहां पर दिव्य कला मेला के साथ साथ रोजगार मेला का भी आयोजन यहां पर हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल से यहां के दिव्यांग जनों को केंद्रीय सहायता दिलाने में मदद करें।
वहीं हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने
कहा कि झारखंड में पहली बार दिव्य कला मेला का आयोजन हो रहा है, यह बहुत ही अच्छी बात है। पहली बार इस तरह का मेला यहां पर देख रहा हूं। जिनका कोई सहारा नहीं होता है उसका देश पीएम और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार बन रहे हैं।
वहीं सामाजिक कल्याण मंत्रालय के सीएमएस नवीन शाह ने विभाग की उपलब्धियों को गिनाया।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना विभाग का दायित्व है। पूरे भारत में दिव्यांग मेला का आयोजन किया जा रहा है। रांची में 18 वां मेला होगा। कार्यक्रम में विभिन्न दिव्यांग लाभुकों के मध्य रोजगार हेतु ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। साथ ही उक्त अवसर पर लाभुकों को मोटराज्ड ट्राई साइकिल एवं कान का मशीन भी प्रदान किया गया। उनके द्वारा वहाँ लगे विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विश्व मोहन झा,प्रभाकर कुमार, यूके दूबे ,एकता शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *