खीरू महतो को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी में महासचिव श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया

रांची :झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को जेडीयू से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश महासचिव श्रावण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड अलग राज्य बना है किसी भी राजनीति पार्टी ने महतो यानी कुरमी जाति को सम्मान नहीं दिया।लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने वह सम्मान देने का काम किया है। इससे प्रदेश में कुरमी जाति के लोगों पर पार्टी की खास पकड़ मजबूत होगी। वैसे नीतीश कुमार सभी जाति वर्गों के बीच लोकप्रिय नेता हैं। लेकिन खीरू महतो के राज्यसभा सांसद बन जाने से झारखंड में जेडीयू मजबूत होगी।
श्रवण कुमार ने कहा कि खीरू महतो को बिहार से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश जेडीयू के सभी पदाधिकारी और कार्यकताओं में खुशी का माहौल है। वहीं हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार को जाना तय है। यह सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुकी है। जनता की नजरों में सरकार की छवि धूमिल हो चुकी है। इसलिए नैतिकता के आधार पर सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *