चार अवैध क्रशरों को किया गया ध्वस्त, क्रशर मालिकों पर किया गया एफ आई आर दर्ज
पतरातू : पतरातू प्रखंड के कोड़ी पाली एवं सूदी ग्राम स्थित चार अवैध क्रशरों को रामगढ़ एसडीपीओ जावेद हुसैन डीएमओ नितेश गुप्ता एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे एवं भदानी नगर तथा बरकाकाना थाना प्रभारी एवं दोनों थाना के जवानों के द्वारा एक गठित टीम के तहत छापेमारी कर अवैध क्रशरों को ध्वस्त कर इन चारों अवैध क्रशरों पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। इन चारों अवैध क्रशरोंपर बरकाकाना एवं भदानी नगर थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया है। रामगढ़ एसडीएम जावेद हुसैन से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले में किसी भी तरह का अवैध कारोबार अब फल फूल नहीं सकता। चाहे अवैध परिवहन की बात हो या अवैध खनन या इन तरह के अवैध क्रशरों का संचालन, सब पर सख्ती बरती जाएगी। हर तरह के अवैध कार्यों पर अब लगाम लगाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा चाहे वे अवैध बालू का कारोबार कर रहे हो या कहीं अवैध उत्खनन। वैसे लोग सावधान हो जाएं और अवैध कामों से अपने हाथ खींच ले अन्यथा वे दंड के भागी होंगे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)