झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन में बोले पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,यह अधिवेशन एक नया मुकाम लेकर आयेगा
रांची: राजधानी रांची के खेलगांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय केंद्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी बातों को रखा। वहीं लातेहार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने अपने संबोधन में कहा कि जिस संघर्ष के आधार पर पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने झारखंड निर्माण की लड़ाई लड़ी और सफलता पाई और आज झारखंड में अबुआ सरकार है। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में आज हेमंत सोरेन ने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए झारखंड को एक नया मुकाम देने की कोशिश की है, उसे न केवल झारखंड की जनता बल्कि देश की जनता ने भी स्वीकार किया है। अपनी कार्य कुशलता के आधार पर विकट परिस्थितियों में रहकर भी जो झारखंड में काम हुआ है,वह काबिले तारीफ है। कोरोना महामारी के समय में विषम परिस्थितियों में जो आदर्श प्रस्तुत किया उसे पूरा देश ने सराहा है। तमाम झंझावातों के बावजूद आज झारखंड में लोक जन कल्याणकारी कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ी है। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व जिस प्रकार से राज्य में विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं, उससे समाज के सभी वर्गों में खुशी है। साथ ही एक विश्वास मजबूत हुआ है। आदिवासी, दलित, हरिजन,कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जिस प्रकार योजना का संचालन हो रहा है वह अपने आप में अंगूठा है।
श्री राम ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रही है। इस बात का हमें जोरदार तरीके से स्वागत करना चाहिए। इसमें गुरू जी और हेमंत सोरेन का नेतृत्व कुशलता आप सबों के सामने है। उन्होंने कहा कि हम सबों के लिए यह अधिवेशन एक नया मुकाम लेकर आयेगा। एक नई उम्मीद, एक नई सोच के साथ हम सब आगे बढ़े,ताकि जो सोच गुरु जी का रहा है, हम सभी को अपनी जवाबदेही को पूरा करना है। झामुमो परिवार बड़ा परिवार है और राष्ट्रीय फलक पर आगे बढ़ने को तैयार है।

