मृतक झामुमो नेता सुरेश गंझु के घर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम,परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया
लातेहार :झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश गंझु का निधन शुक्रवार को रांची रिम्स में हो गया। उनको बीते गुरुवार को सांप में काट लिया था। पहले उन्हे लातेहार सादर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया,शुक्रवार को उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को लातेहार के पैतृक आवास कैलाखाड लाया गया। झामुमो के केंदीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम और जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शहदेव ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया और ढाँढ़स बंधाया। साथ ही कहा कि उनके इस दुख की घडी में पूरा झामुमो परिवार और हम सब साथ हैं। मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि सुरेश गंझु एक कर्मठ नेता थे। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत किया था। उनके निधन से लातेहार झामुमो को कफी क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।



