बेखोफ अपराधियों ने 25 वर्षीय शुभम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी

लोहरदगा: शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर के मालिक 25 वर्षीय शुभम कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *