ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत,फैसला चार जून को

रांची: रांची लोक सभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। यहां पर 58.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही 27 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चार जून को मतगणना में जब ईवीएम का सील खुलेगा तो जीत और हार का फैसला हो जायेगा। फिलहाल सभी की नजरें स्ट्रॉन्ग रूप में रखे ईवीएम पर टिक गई है।
रांची लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया था। सुबह अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। तेज धूप और गर्मी के कारण दिन के 12 बजे से कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम होने लगी। शाम चार बजे के बाद फिर से मतदान की रफ्तार पकड़ी।
मतदान केंद्रों पर युवा मतदाताओं का भी दिखा उत्साह। युवा वोटर रोजगार के मुद्दे पर वोट किया है। वहीं अन्य महिला और पुरुष मतदाता बढ़ती महंगाई के खिलाफ वोट किया है। कुछ मतदाता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर वोट किया है। मोरहाबादी मैदान स्थित रेड क्रॉस में पड़े मतदान केंद्र पर मतदान करने आई युवा जो इस बार पहली बार वोट की है। अर्पिता रानी और कल्याणी ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार चाहिए, यह बात सही है कि देश में विकास हुआ है। अपने भारत का मान सम्मान विदेशों में बढ़ा है। दोनों युवतियों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग पीएम की जरूरत है और उसमे पीएम मोदी सबसे बेहतर हैं। वहीं वाईबीएन स्कूल के बूथ पर मतदान करने आए युवा सतरूपा कुमारी,संजना कुमारी,कल्याणी कच्छप ने कहा कि ऐसी सरकार बने जो युवाओं को रोजगार दे। बड़ी संख्या में युवा पढ़ लिख कर बैठे हुए हैं। हमलोगों की भी पढ़ाई चल रही है। पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी चाहिए। वहीं आकाश सिंह,सुकांत उपाध्याय और आशीष सिंह ने कहा देश का विकास प्रमुख मुद्दा है। देश सुरक्षित है तभी हम लोग सुरक्षित हैं। पीएम मोदी सबका साथ और सबका विकास चाहते हैं। महिला वोटर शीला देवी और विभा देवी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से निजात दिलाने के लिए व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। वहीं स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल में बूथ संख्या 314 से 318 के बूथों पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने आए अधिकांश मतदाताओं ने विकास को लेकर वोट करने की बात कही। वहीं थडपकना स्थित संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में कतार में खड़े मतदाताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरीजागरी के मुद्दे पर वोट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *